अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत जोगहटा ग्राम में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के दूसरे तल पर बने टीन सेड में लगे बांस के सहारे दुपट्टे से लटकता हुआ प्राप्त हुआ। घटना की सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दिया गया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगहटा ग्राम निवासी मीरा शर्मा 21 पुत्री तिलकराम शर्मा का शव घर के दूसरे तल पर बनें हुए टीन शेड में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ प्राप्त हुआ। मृतका मीरा के पिता तिलकराम शर्मा के मुताबिक बुधवार की दोपहर में मेरी दोनों बहूएं बाजार गई हुई थीं। घर पर तिलक राम और मीरा ही थे, दोपहर करीब पौने एक बजे पिता द्वारा मीरा को आवाज दिया गया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला और छत पर बनें किचन का दरवाजा अंदर से बंद था, इस दौरान कई बार आवाज देने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला।
किसी तरह किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो देखा की टीन सेड में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे मीरा का शव लटक रहा था। युवती नें किस कारणों से फांसी लगाया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।


