दो महीने पहले शादी के बंधन में बंधे युवक को पत्नी की प्रताड़ना से करना पड़ा था आत्महत्या, पुलिस नें दुल्हन को किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के हरैया थाना अंतर्गत बिजरा ग्राम निवासी राज मिश्रा 25 पुत्र दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा विगत 28 जुलाई को पत्नी की प्रताड़ना से आजिज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया गया था, जिसका युवक नें वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया गया था, सल्फास खाने के बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी और इलाज के दौरान बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई।

उक्त प्रकरण में मृत युवक के पिता की तहरीर पर विगत 29 जुलाई को स्थानीय थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की तहरीर दी गई थी, जिसके फलस्वरुप पुलिस नें आत्महत्या के दुष्प्रेरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को उक्त मामले में वांछित खुशी शुक्ला 22 पुत्री राजकुमार शुक्ला निवासी महादेवरी, थाना हरैया को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!