संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होगा,ग्रापए के विभिन्न पदों का चुनाव: महेंद्र नाथ सिंह

∆∆•••ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

∆∆••• प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय पर 12 नवंबर को मंडलायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन

∆∆••• प्रदेश के 13 मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष का मनोनयन किया गया

लखनऊ

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रबंध कार्यकारणी की बैठक मैंगो रिसर्च सेंटर लखनऊ के सभागार में सम्पन्न हुईं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह व संचालन महामंत्री डॉ.संजय द्विवेदी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए 12 नवंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय पर मंडलायुक्त को सौपा जाएगा, जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम में सबंधित मंडल के संबंधित सभी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन जिलों में 3 वर्ष से नियमित सदस्यता हो रही है उन जिलों में जिला अध्यक्ष व तहसील अध्यक्षों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए चुनाव कराया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश से पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। जिन जिलों में स्थाई समिति की बैठक नहीं हो रही है उनके बारे में महानिदेशक सूचना को अवगत कराया जाएगा। पत्रकार उत्पीड़न की समस्याओं को लेकर मार्च 2026 में विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष के रूप में कैप्टन वीरेंद्र सिंह, पत्रकार उत्पीड़न निवारण समिति के अध्यक्ष का दायित्व डॉ.संजय द्विवेदी को गया है। संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मंडल का गठन भी हुआ। प्रदेश के सभी 18 मंडलों के सक्रियता का परीक्षण करने के लिए मंडल प्रभारी मनोनीत किए गए। मंडल प्रभारी अपने-अपने प्रभार के मंडलों में भ्रमण कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

प्रदेश के अनुभवी व क्रियाशील सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में क्रमशः नीरज सोनी, पौहारीशरण राय, शालिक राम पांडेय व मोहम्मद यूनुस को मनोनीत किया गया। प्रदेश के 13 मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया गया जिसमें झांसी मंडल में शिवकरण सिंह भदौरिया, सहारनपुर ओमवीर सिंह,मुरादाबाद अरुण गोस्वामी,अलीगढ़,राम नारायण सिंह,कानपुर सौरभ सिंह भदौरिया,लखनऊ अखिलेश सिंह,मेरठ संजय गोयल,बस्ती बलराम त्रिपाठी,विंध्याचल रूपेश पांडेय,गोरखपुर सुधीर कुमार सिंह,अयोध्या राम नेत वर्मा,देवीपाटन अनिल कुमार द्विवेदी,आजमगढ़ वीरभद्र प्रताप प्रमुख हैं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, महामंत्री डॉ संजय द्विवेदी, डॉ. नरेश पाल, डॉ.के.जी. गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिंह, जय प्रकाश गोविंद राव, डॉ. बी.बी. गौर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, संप्रेक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया, प्रचार मंत्री अमरजीत सिंह , सदस्य सुधाकर मिश्रा, राम सुंदर यादव, रोहिताश्व वर्मा, प्रदीप राय, गजेन्द्र कुमार सिंह, राकेश सिंह कछवार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!