अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत गायघाट चौकी से संबंधित चिलवनिया ग्राम में रविवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर से मात्र कुछ कदम की दूरी पर बेल के पेड़ से लटके हुए देखकर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिलवनिया ग्राम निवासी जगदीश यादव 28 पुत्र राम मूरत यादव छः भाइयों में पांचवें नंबर का था और अभी वह अविवाहित था। उसने बीएससी (एजी) की पढ़ाई किया था और उसकी तैनाती गन्ना पर्यवेक्षक के रूप में मुंडेरवा चीनी मिल में हुआ था। अभी कुछ दिन पूर्व उसका तबादला पिपराइच चीनी मिल के लिए हो गया था, उसने पिपराइच न जाकर घर पर ही रहना पसंद किया।

परिजनों के अनुसार युवक द्वारा शनिवार की रात भोजन करने के बाद सोने चला गया था। भोर में करीब तीन बजे घर की महिलाओं नें उसे बिस्तर पर नहीं देखा तो आसपास तलाश किया गया। तो उसका शव बेल के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। युवक का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया, उसकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार युवक के मोबाइल से कुछ वीडियो सहित अन्य सुराग मिले हैं। पुलिस हर स्तर पर जांच-पड़ताल कर रही है।


