रक्तरंजित,नग्नावस्था में मिला शव मुंबई की युवती प्रिया शेट्टी का था, प्रेमी नें पत्नी के साथ मिलकर किया था हत्या, पुलिस नें किया मामले का खुलासा

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद गोरखपुर में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को नग्नावस्था में पुलिया के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। उक्त मामले में पुलिसिया जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस जघन्य हत्या को किसी और नें नहीं,बल्कि युवती के प्रेमी नें अपनी पत्नी के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बरघट्टा पुलिया के नीचे झाड़ियों में एक युवती की नग्नावस्था में रक्त रंजित शव प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन सिर कुचले जाने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान 35 वर्षीया प्रिया शेट्टी, निवासी मुंबई के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, प्रिया शेट्टी चार दिन पूर्व अपने प्रेमी विजय की तलाश में मुंबई से ट्रेन द्वारा गोरखपुर पहुंची थी। पुलिस नें उसका ट्रेन टिकट भी बरामद किया है। जानकारी मिलने पर विजय नें प्रिया शेट्टी को गांव न ले जाकर पीपीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में किराए के मकान में ठहराया और आधार कार्ड बनवाने व शादी का झांसा देकर भरोसे में रखा।

इसी दौरान विजय ने पूरे मामले की जानकारी अपनी पत्नी को दे दिया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों नें मिलकर प्रिया से छुटकारा पाने की साजिश रची।

गुरुवार की रात जब प्रिया शेट्टी नशे की हालत में थी, तब दोनों उसे स्कूटी से घटनास्थल पर ले गए। पहले गला कसकर उसकी हत्या की गई, फिर पहचान मिटाने के इरादे से सिर पर ईंट-पत्थर से वारकर चेहरा कुचल दिया गया। इसके बाद शव को गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर नें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया। पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया था। घटनास्थल के पास से घसीटने के निशान भी मिले हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों नें अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपी विजय पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का निवासी है और पहले से शादीशुदा है। वह मुंबई में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता था, जहाँ पर उसकी पहचान प्रिया शेट्टी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!