एक दिवसीय शिविर में स्वयं सेविकाओं नें छठ घाट की किया साफ-सफाई

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

स्थानीय चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा गांधी इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं द्वारा बनकटी ग्राम में स्थित छठ घाट की साफ-सफाई के साथ-साथ, पोखरे में पड़े हुए कूड़ा-कर्कट को निस्तारित किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाईयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.सुनील कुमार गौतम व विजय कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से एनएसएस के महत्व एवं उसकी समाज में उपयोगिता के संदर्भ में प्रकाश डाला गया।

शिविर में प्रमुख रूप से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता मौर्या, डॉ. ज्योति पाल, श्रृंखला पाल,शिखा पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!