आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाले युवक को पुलिस नें किया गिरफ्तार, किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, जिसके कारण किशोरी नें कर लिया आत्महत्या

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत एक ग्राम की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के लिए दबाव बनाने से आत्महत्या करने वाली किशोरी के मामले में पंजीकृत मुकदमे में थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार नें शनिवार को वांछित अभियुक्त शक्तिमान पुत्र पंजाबी उर्फ राधेश्याम निवासी ग्राम मरवटिया उर्फ जोगिया, थाना लालगंज, बस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मृतक किशोरी की मां राजपति पत्नी नरोत्तम नें पुलिस अधीक्षक बस्ती को विगत 19 फरवरी को शिकायती प्रार्थना पत्र देखकर आरोप लगाया गया था कि पड़ोसी ग्राम जोगिया उर्फ मरवटिया निवासी शक्तिमान पुत्र पंजाबी उर्फ राधेश्याम द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो बना लिया गया था। जिसके कारण उसकी पुत्री नें विगत 20 जनवरी 2026 को फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया गया था । उक्त मामले में जब उसनें आरोपी के घर पर उलाहना देने के लिए गई तो आरोपी के भाई अरविंद और मिथुन एवं उसकी मां द्वारा उसे मारने के लिए दौड़ा लिया गया।

उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह द्वारा लालगंज थाने को मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया था। जिसमें स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या- 37/ 2026 धारा 108, 352,131 भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया था।

उक्त प्रकरण पर वांछित अभियुक्त शक्तिमान पुत्र पंजाबी उर्फ राधेश्याम को लालगंज पुलिस नें शनिवार को सवा पांच बजे जोगिया मोड़ के पास गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

error: Content is protected !!