अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर तिलकपुर ग्राम के सामने शुक्रवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई

फाइल फोटो- मृतक अमन
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक पाठशाला तिलकपुर के सामने शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजवाया, जहां पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा ग्राम निवासी अमन कुमार 18 पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई। मृतक के बाबा सीताराम शास्त्री बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।


