अनियंत्रित बुलेट मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकराई, बालरोग विशेषज्ञ के बेटे की हुई दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में प्रसिद्ध बालरोग विशेषज्ञ डॉ.अरशद हुसैन के बेटे मोहम्मद अनस की मौत हो गई। उक्त दुर्घटना में मृत युवक का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना शुक्रवार की देर रात गगैईचा-दसावा मार्ग पर घटित हुई। सूचना के मुताबिक, मोहम्मद अनस अपने एक साथी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था। वह अभी गंगैचा कब्रिस्तान मोड़ के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद अनस को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों नें आनन-फानन में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों नें अनस को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अनस इंटरमीडिएट के छात्र था। उसके असामयिक निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

error: Content is protected !!