अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत भरवलिया ग्राम में विगत 20 जनवरी की शाम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी में कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा नें फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था।

उक्त मामले में मृतका की मां राजपति पत्नी नरोत्तम द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव जोगिया उर्फ मरवटिया, थाना लालगंज, बस्ती निवासी युवक शक्तिमान पुत्र पंजाबी द्वारा उसकी पुत्री के साथ सीवान में जबर्दस्ती दुष्कर्म करते हुए अश्लील नंगी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए बार-बार दुष्कर्म किया जा रहा था।
दिनांक 19 जनवरी 2026 को जब वह रिश्तेदारी में गई हुई थी तो शक्तिमान पुत्र पंजाबी द्वारा उसकी पुत्री के साथ पुनः जबर्दस्ती दुष्कर्म किया गया। जब वह रिश्तेदारी से वापस आई तो उसकी पुत्री नें रोते हुए सारी बात को बताया गया। जिसकी शिकायत लेकर वह शक्तिमान के घर पहुंची तो शक्तिमान के भाई अरविंद और मिथुन तथा मां द्वारा उसे गाली गुप्ता देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया गया। जिससे आहत होकर उसकी पुत्री द्वारा 20 जनवरी को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया।
मृतका की मां नें शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा कि युवक शक्तिमान के मोबाइल नंबर का काल डिटेल निकाला जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। चूंकि मृतका के पिता और भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर किशोरी का क्रियाकर्म समाप्त होने के बाद मां राजपति द्वारा पुलिस अधीक्षक सहित डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष लालगंज को संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।


