जीआरपी नें नष्ट किया जब्त शराब, तीन माल मुकदमों का हुआ निस्तारण

∆∆••• न्यायालय की अनुमति से अभियान चलाकर पूरी की गई कार्रवाई

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

राजकीय रेलवे पुलिस थाना बस्ती में लंबित माल मुकदमों के निस्तारण अभियान के तहत शनिवार को तीन मामलों में जब्त शराब का विनिष्टीकरण कराया गया। न्यायालय की अनुमति के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई नियमानुसार संपन्न कराई गई।

पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में जीआरपी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई कराई। इस दौरान तीन माल मुकदमों में जब्त शराब को नष्ट किया गया। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। कार्रवाई के समय हेड कांस्टेबल शिवाजी यादव और हेड कांस्टेबल राजेश यादव समेत जीआरपी थाना बस्ती के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!