👉 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार के निर्णय की किया सराहना
👉 लंबे संघर्षों के बाद मिला आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ
अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी संतकबीर नगर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संघर्षों के दम पर सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत 2743 आमेलित विशेष विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दे दिया गया है। सरकार के इस आदेश से जनपद संतकबीरनगर के 23 आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी नें बताया कि वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 2743 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की थी जिन्हें 5000 रुपये महीने का मानदेय मिलता था। 2006 में तत्कालीन सरकार नें इन्हें रिक्त पदों के प्रति आमेलित करते हुए नियमित नियुक्ति प्रदान कर दी थी।
उल्लेखनीय है कि इन विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2002 में पुरानी पेंशन योजना के दौरान हुई थी, लेकिन इनका आमेलन वर्ष 2006 में हुआ था, तब पुरानी पेंशन योजना बंद करके नवीन पेंशन योजना लागू कर दी गई थी। तब से लेकर अद्यतन आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग शिक्षक संघ कर रहा था।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक व सदस्य विधान परिषद राज बहादुर सिंह चंदेल व प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह निरंतर उक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
उक्त आदेश जारी होने से जनपद के अखिलेश कुमार सिंह, डॉ.चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, योगेन्द्र सिंह, विद्योतमा त्रिपाठी,अभिमन्यु सिंह, महेन्द्र कुमार यादव, विट्टन विश्वकर्मा, जय गोविन्द पाठक, रवीन्द्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, बृजेश कुमार, रमेश चन्द्र,अक्षयवर यादव, नवल किशोर त्रिपाठी, विन्ध्याचल सिंह, रामधनी, राम नारायण पाण्डेय, घनश्याम सिंह, सुमन त्रिपाठी, राजेश कुमार चन्द, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विरेन्द्र कुमार यादव सहित कुल 23 शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
उक्त आदेश निर्गत होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरजानंद यादव, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी, अभय शंकर शुक्ला, अरशद जलाल, अफजल खान सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


