दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ शुभारंभ, कार्यकर्ताओं नें सीखे संगठन के गुर

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए संचालित किए जा रहे दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत स्थानीय चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी में 24 घंटे का दिन-रात प्रशिक्षण शिविर शनिवार को आयोजित किया गया।

इस दौरान विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के साथ-साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई द्वारा संगठन के लिए दिए गए अमूल्य योगदानों को कार्यकर्ताओं के बीच में विस्तार से बताया गया।

प्रथम दिवस के चतुर्थ सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र नें बूथ लेवल पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जी के मन की बात से लगायत शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों सहित पन्ना प्रमुखों के महत्वपूर्ण दायित्वों के बारे में उल्लेखनीय जानकारी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की पहचान उसकी कार्यकर्ता होता है। संपूर्ण भारत में 12 करोड़ से अधिक प्राथमिक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के हैं। इसी के साथ-साथ बस्ती जनपद में 3 लाख से अधिक सदस्य पार्टी द्वारा बनाए गए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं नें रात्रि भोज के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बनी फिल्म का भी अवलोकन किया।

प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी, बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.अनिल कुमार मौर्य, प्रमोद पांडेय, मनोनीत सभासद डॉ.नीलम मौर्य, विवेकानंद शुक्ल, मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय “अंकित”, राधेश्याम पांडेय, रविचंद्र पांडेय, ब्रह्मानंद शुक्ल, सुनील कुमार उपाध्याय, नीलम मणि त्रिपाठी, चंद्रशेखर मुन्ना, अनीता चौहान, जगदंबा शुक्ल, रमेश अग्रहरि, दुर्गेश शुक्ल, अभिनंदन मिश्रा, सदलू पहलवान, योगेंद्र मोहन कन्नौजिया, अतुल पाल, परमात्मा यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!