अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जीआरपी ने ट्रेन में बिछुड़ी एक महिला को उसके बेटे से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। इस मानवीय कार्य की यात्रियों और आमजन नें प्रशंसा किया।
हरियाणा के जिला व तहसील नूह के गांव सगड़ा निवासी सहजाद पुत्र रमजान अपनी मां नसीमा को इलाज के लिए ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। यात्रा के दौरान गोंडा जनपद के मनकापुर के आसपास वह सो गए। नींद खुलने पर मुंडेरवा स्टेशन के पास देखा कि उनकी मां सीट पर नहीं थीं। घबराए सहजाद पहले खलीलाबाद में उतरे, फिर वापस बस्ती स्टेशन पहुंचकर जीआरपी से मदद मांगी।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह नें हमराहियों के साथ स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। फुटेज में महिला प्लेटफार्म संख्या तीन से उतरकर उत्तर दिशा की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद टीम नें तत्काल तलाश शुरू किया। पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज में जानकारी मिली कि महिला हड़िया ओवरब्रिज की ओर गई है।
सूचना के आधार पर सघन तलाश के बाद टीम नें नसीमा को सकुशल महिला को महिला आरक्षी की निगरानी में जीआरपी थाने लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई और उनके बेटे के संरक्षण में सौंप दिया गया। जीआरपी के इस संवेदनशील और त्वरित कार्य से परिजन बेहद भावुक हो गए और पुलिस टीम की प्रशंसा किया।


