अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत तिघरा ग्राम में बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में लगे हुए टीन शेड में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। युवक की पहचान बीरु 23 स्व.चंद्रभान के रूप में हुई है। फिलहाल युवक नें किन परिस्थितियों में उक्त कदम उठाया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक सात भाईयों में से छठवें स्थान पर था एवं वह सट्टे पर भोजन बनाने का काम करता था।


