पेंशन बनवाने के लिए पचास हजार रुपये घूस ले रहे,कनिष्ठ लिपिक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन नें, रंगेहाथ किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति को ठेंगा दिखा रहे, सरकारी कर्मचारियों को कोई भय नहीं है, और वह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। इसका ताजा मामला जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में एक ढ़ाबे पर बुधवार को देखने को मिला। जब एंटी करप्शन की बस्ती मंडल की टीम द्वारा एक सरकारी कर्मचारी से घूस के रूप में पचास हजार रुपये नगद लेते हुए कनिष्ठ लिपिक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरौना निवासी दिनेश प्रताप नारायण मिश्र नें एंटी करप्शन टीम में शिकायत किया था कि क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात सुनील कुमार पांडेय पुत्र कल्पनाथ पांडेय निवासी ग्राम मरवटिया पांडेय, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती उनसे पेंशन बनवाने के लिए पचास हजार रुपये नकद के रूप में मांग रहे हैं।

उक्त शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक संगठन बस्ती मंडल की टीम नें अपना जाल बिछाया और आरोपी सुनील कुमार पांडेय कनिष्ठ लिपिक को 50000 रुपये नकद रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर छावनी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। कनिष्ठ सहायक के गिरफ्तार होते ही जनपद में हड़कंप मच गया।

error: Content is protected !!