अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के हटवार ग्राम निवासी पूजा यादव का विवाह महादेवा बाजार के महुआ ग्राम निवासी सन्नी यादव से नवंबर 2025 में तय हुआ था। विवाह का मुहूर्त 13 मई 2026 दिन बुधवार को निकाला गया था। संयोग से इसी दिन पूजा का एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का पेपर था।
सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थी इधर घर में विवाह की तैयारियां चल रहीं थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर करीब बारह बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक पूजा को चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। भाई नें फोन द्वारा घरवालों को सूचना दिया और बहन को लेकर अस्पताल पहुंचा।
गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल में चिकित्सकों नें पूजा का चेकअप किया। सिर में लगी गंभीर चोटें और बेहोशी की वजह उसे तुरंत ही उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इस बीच घरवाले अस्पताल पहुंच गए और महिलाओं में चीख-पुकार मच गई।
इस दौरान चिकित्सकों नें बताया कि पूजा को 12 घंटे आईसीयू में रखना होगा। फिर सवाल उठा कि शादी कैसे संपन्न होगी। इस दौरान परिजनों नें दूल्हे और बारात का स्वागत, द्वारपूजा की रस्म घर के ड्योढ़ी पर निभाया और जयमाल तथा सिंदूरदान की रस्म के लिए दूल्हा सनी यादव आर्यन अस्पताल में रात करीब एक बजे पहुंचा और आईसीयू के बेड में पर लेटी हुई पूजा की मांग में सिंदूर भरने के साथ-साथ और जयमाल की रस्म अदा किया। उल्लेखनीय है कि पूजा का दूल्हा स्नातक उत्तीर्ण है, और वह वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा है।


