पूर्व विधायक का इलाज के दौरान हुआ निधन

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

तात्कालिक बस्ती जनपद के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1984 से 1989 तक कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे अफसर यू अहमद का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया।

उल्लेखनीय‌ है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से छात्रसंघ द्वारा राजनीतिक सफर शुरू करते हुए वह मेंहदावल विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। अफसर यू अहमद बस्ती जनपद के गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कालेज से प्रवक्ता पद से अवकाश प्राप्त थे। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के विभिन्न नेताओं नें शोक व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!