ड्यूटी पर तैनात दारोगा की अचानक हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के पुरानी बस्ती थाने में तैनात दरोगा कि शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

फाइल फोटो- मृतक अमरनाथ सिंह यादव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक अमरनाथ सिंह यादव 57 की ड्यूटी बस्ती रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी फाटक पर लगी हुई थी। शनिवार की शाम को अचानक उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों नें जांच के दौरान उन्हे मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मृतक दारोगा मूलत: गाजीपुर जनपद के थाना बडेसर अंतर्गत ग्राम चकपतुल के निवासी थे और वह साल 1989 में पुलिस सेवा में आए थे। विगत 23 मार्च 2026 से उनकी तैनाती पुरानी बस्ती थाने पर थी। उक्त घटना की सूचना मृतक दारोगा के परिजनों को दे दिया गया है। दारोगा के मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!