पारिवारिक कलह से आजिज अधेड़ नें फांसी के फंदे पर लटककर किया आत्महत्या

पारिवारिक कलह से आजिज अधेड़ नें फांसी के फंदे पर लटककर किया आत्महत्या

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत थाल्हापार ग्राम में रविवार की सुबह एक अधेड़ का शव गांव से कुछ दूरी पर समय माता स्थान के किनारे बह रहे इचढ़वा नाले के निकट अर्जुन के पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज विनय कुमार पाठक नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाल्हापार ग्राम निवासी रुदल निषाद 55 पुत्र शिवप्रसाद के परिवार में विगत कई दिनों से कलह मचा हुआ था। जिससे आजिज आकर रुदल द्वारा उक्त कदम उठाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक रुदल नें अपने भाई के साली से विवाह किया था। जिससे चार संतानें हैं, मृतक रुदल द्वारा एक पुत्री और एक पुत्र का विवाह कर दिया गया है। अधेड़ की असामायिक मौत से परिजनों का रो-रोकर हो रहा हाल है।

error: Content is protected !!