कर्ज से परेशान किराना कारोबारी नें फांसी के फंदे पर लटककर किया आत्महत्या

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के मुंडेरवा थाना अंतर्गत डाकघर मुंडेरवा के सामने स्थित एक किराए के मकान में रविवार की सुबह एक किराना कारोबारी का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना के अनुसार व्यापारी का पुत्र सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि पिता की बाइक दुकान के सामने खड़ी है और दुकान का शटर नहीं खुला हुआ है। उसने झांककर देखा तो उसके पिता फंदे से लटक रहे थे। घटना की सूचना युवक द्वारा अपने परिजनों सहित मकान मालिक को दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची लोगों द्वारा आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों नें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान व्यापारी को मृत घोषित कर दिया।

फाइल फोटो-मृतक उमेश अग्रहरि 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी ग्राम निवासी उमेश अग्रहरि 50 पुत्र श्रीराम अग्रहरि मुंडेरवा बाजार के निकट जगदीशपुर मंझरिया चौराहे पर किरानें का थोक एवं फुटकर व्यवसाय करते थे। मृतक के पुत्र निखिल के अनुसार उसके पिता द्वारा कुछ लोगों से ब्याज पर रुपया लिया गया था। जिसको रविवार को वापस देना था, रुपया देने वाले पिता के ऊपर काफी दबाव बना रहे थे। जिससे वह काफी परेशान थे। मृतक किराना व्यवसायी की मौत से चार पुत्रों निखिल 20, राहुल 18, साहिल 15 और आर्यन 8 सहित पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!