सूदखोरों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा,आत्महत्या करने वाले के बेटे नें दिया तहरीर

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा बाजार में रामपुर रेवटी ग्राम निवासी उमेश चंद्र अग्रहरि के आत्महत्या करने के मामले में परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक को सोमवार को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायती प्रार्थना पत्र में मृतक के पुत्र राहुल अग्रहरि नें आरोप लगाया कि उसके पिता नें सूदखोरों के दबाव से आजिज आकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दिया है।

पुलिस को दिए तहरीर में मृतक के पुत्र नें बताया कि उसके पिता द्वारा रामपुर रेवटी, थाना मुंडेरवा,बस्ती निवासी गंगा सिंह उर्फ लोटन पुत्र चंद्रप्रकाश तथा अमित सिंह उर्फ बबलू पुत्र जानकी से 14 लाख रुपये ब्याज पर लिया गया था। जिसमें उसके पिता द्वारा 45 लाख रुपये उक्त लोगों को भुगतान कर दिया गया है। फिर भी संबंधित लोगों द्वारा बार-बार और धन की मांग करने के साथ-साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं गाली गलौज तथा धमकी दिया जा रहा था। जिसके कारण उसके पिता नें आत्महत्या कर लिया।

पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में कथित रूप से आरोपियों द्वारा अतिरिक्त धन की मांग करने, धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के बारे में बताया गया। फिलहाल पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह नें थानाध्यक्ष मुंडेरवा को आदेश दिया कि संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर करवाई किया जाए।

error: Content is protected !!