सऊदी अरब में कमाने वाले पति नें पत्नी को एएनएम कोर्स कराने के साथ खरीदा जमीन, लेकिन पत्नी धोखा देकर चाचा के लड़के के साथ हो गई फरार

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार यहां की निवासी एक युवती सऊदी अरब में कमाने वाले अपने पति को धोखा देकर अपने चचेरे भाई के साथ फरार हो गई है।

फाइल फोटो-कन्हैया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी एक युवती का विवाह शेषनाथ निवासी ग्राम बनकटी, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के साथ 5 जून 2019 को हुआ था। विवाह के बाद पति शेषनाथ द्वारा पत्नी खुशबू को इंदिरा नगर लखनऊ से एएनएम का 2 वर्षीय कोर्स कराया, साथ ही सऊदी अरब में कमाने वाले पति द्वारा अपने पत्नी के नाम से खलीलाबाद मेहदावल मार्ग पर 675 वर्गफीट जमीन भी बैनामा कराया गया था।

फाइल फोटो-पति शेषनाथ 

सऊदी अरब में मेहनत-मजदूरी कर कमाने वाले पति के अनुसार उसकी पत्नी जब लखनऊ में एएनएम का कोर्स कर रही थी, तभी उसका वाराणसी निवासी बॉयफ्रेंड उसके घर आया हुआ था। उस समय उसने पारिवारिक मामले को संभालते हुए पत्नी को माफ कर दिया था। लेकिन पत्नी खुशबू द्वारा अपने हरकतों से बाज न आते हुए चाचा राजेश के पुत्र कन्हैया के साथ विगत दिनों फरार हो गई।

फाइल फोटो- पत्नी खूशबू

सूचना के अनुसार वह वर्तमान समय में दिल्ली में है और उसके साथ उसकी मासूम बेटी भी है। थकहार कर शेषनाथ द्वारा महुली पुलिस से गुहार लगाया गया तो उक्त मामले में पत्नी की मां नें पुलिस को आश्वासन दिया है कि आगामी 30 जून तक वह दिल्ली से अपनी बेटी को वापस बुलवा लेगी।

पति नें पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि पत्नी को भगाने वाले उसके प्रेमी चचेरे भाई कन्हैया नें उसे जान से मारने की धमकी दिया है कि अगर खलीलाबाद में बैनामा कराए गए जमीन के बारे में बातचीत किया तो मारकर फेंक दूंगा। फिलहाल पति शेषनाथ का कहना है कि वह आशिक मिजाज पत्नी से मुक्ति के लिए तलाक की अर्जी लगाएगा।

error: Content is protected !!