नहाने के बाद तत्काल कपड़ा प्रेस कर रहे युवक की विद्युत स्पर्शघात होने से हुई मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत जिभियांव ग्राम मे शनिवार की सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के मुताबिक घर मे कपड़ा प्रेस कर रहा युवक विद्युत स्पर्शघात के चपेट में आने की वजह से जमीन पर गिर गया। आननफानन में परिजन उसे सीएचसी कुदरहा ले गये, जहाँ पर चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया।

फाइल फोटो- मृतक विजय मौर्य 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव निवासी विजय मौर्य 23 पुत्र मोतीलाल शनिवार की सुबह स्नान करने के बाद कपड़ा प्रेस करने लगा। इस दौरान प्रेस का तार कटा हुआ था और अचानक उसके शरीर से स्पर्श हो गया, जिससे वह घायल हो गया और तार सीने से चिपक गया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बोर्ड से प्लक निकालकर सीएचसी कुदरहा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा फैज वारिस के अनुसार कि सीने से तार चिपकने के कारण वह स्थान झुलस गया था। केंद्र पर आने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी।

चौकी इंचार्ज कुदरहा रुदल बहादुर सिंह नें बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

error: Content is protected !!