अपर जिलाधिकारी न्यायिक का इलाज के दौरान हुआ निधन, 2018 बैच के थे पीसीएस अधिकारी

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

उत्तर प्रदेश प्रांतीय सेवा के अधिकारी भरतराम यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक जनपद बुलंदशहर का ब्रेन हेमरेज के कारण बुधवार को निधन हो गया। उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां पर हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में शिफ्ट किया गया था। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस लिया। उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर प्रशासनिक हल्के में शोक की लहर दौड़ गई।

उल्लेखनीय है कि भरत राम यादव पुत्र रामलाल यादव अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डीह पूरेबीरबल इनायत नगर के निवासी थे। वह 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। उनके दो बेटे और एक पुत्री हैं। पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि बड़े बेटे का विवाह आगामी नवंबर महीने में होना सुनिश्चित है।

error: Content is protected !!