अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के छावनी थाना अंतर्गत लोनियापार ग्राम में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसकर एक विवाहिता के मौत का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी रिचा चौहान पुत्री शिव भोले चौहान अचानक आग की लपटों से घिरकर तड़प रही थी। उक्त घटना से ग्रामीण सकते में आ गए और उन्होंने बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों के मदद से विवाहिता को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार महिला की मौत से संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले की छानबीन कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


