किसान मोर्चा नें आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बनाई रणनीति

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

स्थानीय चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय बनकटी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान आगामी मई महीने में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु रणनीति बनाई गई। मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार इस दौरान किसान मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए मतदाताओं को संकल्पित कराएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आसन्न लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चार सौ पार के आंकड़े पर पहुंचाते हुए रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, मोर्चा के बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय भाजपा मण्डल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, प्रधान संघ अध्यक्ष बनकटी रविचंद्र पांडेय, प्रबुद्ध वर्ग के जिला अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार मौर्य, जगदम्बा शुक्ल, गिरजेश पाल ,राम सिंह यादव, राम वृक्ष गुप्ता, सुबास चन्द्र शर्मा संजय त्रिपाठी, अवधेश शुक्ला,अखिलेश चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!