अजीत पार्थ न्यूज कुदरहा बस्ती
जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत रैनिया ग्राम में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में लटका हुआ मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी संजय 18 पुत्र राम सागर गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन हेतु गया था, रात में घर वापस आने के बाद भोजन करके सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह उसकी मां गायत्री देवी नें देखा कि उसकी साड़ी का फंदा बनाकर बेटे का शव झूल रहा है। बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखकर मां नें शोर मचाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कुदरहा राम अशोक यादव नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि मृतक मजदूरी का काम करता था। वह पांच भाई बहनों में से तीसरे स्थान पर था। युवक के दो बहनों साधना और रोशनी का विवाह हो चुका है। मृतक संजय नें किन परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।