अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बहराइच में एक युवक को पकड़ कर अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने के बाद हत्या करने के मामले में बहराइच पुलिस नें गुरुवार को घटना के मुख्य आरोपी मोहम्मद हमीद के बेटे सरफराज एवं उसके एक साथी तालिब को ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। उक्त दोनों आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे। यह एनकाउंटर भारत नेपाल सीमा के नजदीक हुआ।
उल्लेखनीय की इन लोगों द्वारा रामगोपाल मिश्र नाम के एक युवक को 20 से अधिक गोलियां मार कर हत्या कर दिया था। पुलिस के अनुसार घटना का मुख्य आरोपी सरफराज खान नेपाल भाग रहा था। गुरुवार की दोपहर हंडा बसेहरी नहर के पास इन दोनों का एनकाउंटर किया गया।
उक्त घटना में शामिल अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम को पुलिस नें गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी खतरे से बाहर हैं। घटना में पांच लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद, मोहम्मद अफजल के नाम थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस नें बरामद कर लिया है। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत एक युवक के दाहिने पैर में तथा दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल में इलाज कर रही है।