अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता महादेवा बस्ती
जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत पाऊं ग्राम में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एक महिला फांसी के फंदे पर लटक गई। आनन-फानन में उसे टेंपो की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों नें महिला को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाऊं ग्राम निवासी वंदना शुक्ला 30 पत्नी मनीष शुक्ल पारिवारिक कलह की वजह से दुपट्टे के सहारे कमरे में लगे पंखे से लटक गई। फंदे से लटकने के पूर्व घटना की सूचना महिला के मायके वालों को हो चुकी थी। मायके वालों नें डायल 112 पर महिला के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना दिया था। मृत महिला के एक छ: वर्षीया पुत्री अन्वी एवं एकमात्र पुत्र चार वर्षीय कान्हा है। सूचना के अनुसार महिला का मायका ग्राम गौरा गोसाईं, थाना परशुरामपुर में है।
मृत महिला के मायके वालों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह नें मायके वालों की शिकायत पर पति मनीष शुक्ल सहित घर के अन्य सदस्यों को हिरासत में लेकर शव को विधिक कार्रवाई हेतु कब्जे में ले लिया है।