अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
साल 2019 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए दारोगा की हार्ट अटैक से रविवार की रात मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद आगरा कमिश्नरेट के एत्माद्दौला थाने में तैनात उप निरीक्षक अमित कुमार यादव अपने आवास पर सो रहे थे, और उनकी सोते समय ही मौत हो गई। सोमवार की सुबह उक्त जानकारी होने पर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया। जानकारी के अनुसार अमित कुमार यादव साल 2019 में मृतक आश्रित कोटे में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।
वह बागपत जनपद के मूल निवासी थे। दारोगा की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों नें उनके शव को कंधा देकर शोकाकुल विदाई दिया।