अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के लालगंज थाने में शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर दलित हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बनाने तथा उसको वायरल करने की धमकी देकर गुरुवार को बस्ती न्यायालय परिसर में कोर्ट मैरिज करने वाले मुस्लिम युवक के साथ उसके मां-बाप,भाई,बहन एवं भाभी के खिलाफ स्थानीय पुलिस नें भारतीय दंड संहिता के दुष्कर्म, छेड़छाड़, अपहरण,जान से मारने की धमकी, मारपीट सहित अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम के धाराओं के साथ लैंगिक अपराध अधिनियम के कुल डेढ़ दर्जन धाराओं में जुबेर पुत्र कादिर, जोहरा पत्नी कादिर, जुनैद पुत्र कादिर, जुनैद की पत्नी नाम अज्ञात, खूश्बू पुत्री कादिर एवं कादिर पुत्र असगर के खिलाफ पीड़िता युवतियों की मां के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पीड़िता की मां नें पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि, आरोपी युवक जुबेर उसकी बड़ी पुत्री के साथ विगत दस वर्षों से अश्लील हरकतें करने के साथ-साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिसके कारण उसने पुत्री को स्कूल जाना बंद करवा दिया। साथ ही आरोपी युवक द्वारा उसकी पुत्री का दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बना लिया गया था, जिसको वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत करने पर पूरा परिवार जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण उसने अपनी दोनों पुत्रियों को वजीदपुर दिल्ली भेज दिया था। विगत 14 फरवरी को आरोपी युवक दिल्ली पहुंचकर उसकी बड़ी बेटी का चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया। उक्त घटना को नाबालिग छोटी बेटी नें उसे बताया तो, उसने पुलिस में सम्पर्क किया किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी युवक उसके नाबालिग छोटी बेटी को भी विगत पांच वर्षों से परेशान करते हुए अश्लील हरकतें कर रहा था।
उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं सौरभ त्रिपाठी द्वारा गुरुवार को बस्ती न्यायालय परिसर स्थित एक एडवोकेट के चेम्बर से दोनों को पकड़ा था। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए थे। आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।