अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के महराजगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में पति से विवाद करने बाद त्रिलोकपुर तिवारी ग्राम निवासी एक महिला द्वारा रविवार शाम करीब सात बजे आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस महिला को आत्महत्या करने से सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद महिला को समझा बुझाकर शांत कराया गया। वहीं घटना देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर तिवारी ग्राम निवासी महिला प्रियंका 30 का उसके पति जितेंद्र चौहान के बीच विगत कुछ दिनों से किसी बात को लेकर काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। प्रियंका नें रविवार को सुबह हर्रैया थाने पर पति की शिकायत किया था। हर्रैया पुलिस ने जितेंद्र को पकड़कर थाने ले गई। शाम को शांति भंग में चालान कर हर्रैया एसडीएम न्यायालय भेज दिया। जहां से रिहा होने बाद शाम को जब पति घर पहुंचा तो पत्नी से गाली-गलौज शुरू हो गया । दोनों के बीच विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगाने की कोशिश किया। विवाद को देखकर उसकी पुत्री बंशिका चिल्लाने लगी तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर लोगों नें महिला को पकड़ लिया। इसकी सूचना हर्रैया पुलिस को दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस नें महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया। वही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही।


