अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
खेत की सिंचाई करने के लिए तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची गौर पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के मझौवा दूधनाथ निवासी राम सुमेर मौर्य 50 पुत्र राजा राम मौर्य शुक्रवार की भोर में करीब तीन धान की सिंचाई करने के लिए अकेले खेत में गए हुए थे। इस दौरान विद्युत सप्लाई जोड़ते समय करंट के चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। किसान के मौत की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।