हर्रैया बस्ती
कस्बे में हाइवे पर मुरादीपुर चौराहे के निकट बुधवार की दोपहर अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस शव के पहचान में जुट गई। आसपास के लोगो के मुताबिक मृतक कई दिनों से आसपास विक्षिप्त हालत में घूमते हुए दिखाई दे रहा था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब एक बजे एक (35) वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ प्राप्त हुआ। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचित किया। लोगो के मुताबिक मृतक कई दिनों से सड़क व आसपास घूमते हुए दिखाई देता था। अस्त-व्यस्त व मैले कुचैले कपड़ों व हरकतों से वह मानसिक विक्षिप्त लगता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृत युवक को अस्पताल ले गई। चिकित्सकों नें परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह नें बताया कि मृतक की पहचान कराए जाने का प्रयास हो रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह लावारिश हालत में कस्बे में कई दिनों से देखा जा रहा था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।


