संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव कमरे में कुंडी के सहारे लटका हुआ मिला

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत ओझागंज ग्राम में गुरुवार की रात को एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ प्राप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ओझा गंज ग्राम निवासी अमित साहू 18 पुत्र उमेश साहू घर के एक कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर लटका हुआ था। सूचना पर परिवार के लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा कि  अमित फांसी के फंदे से लटक कर रहा था, जिसकी सूचना परिजनों द्वारा कप्तानगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!