गाली-गलौज के बाद चाकू से मारकर अधेड़ को किया घायल, दंपति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत 

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत धर्मूपुर कौवाडांड़ ग्राम में गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक व्यक्ति द्वारा गांव के ही एक युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। दुबौलिया पुलिस नें धारा 118(1), 115(2) तथा 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मूपुर (कौवाडांड़) ग्राम निवासी राजाराम यादव नें पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि गांव के ही अमरजीत पुत्र मतई गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे अचानक उनका नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे, जब मैं रोकने पहुंचा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। तभी उनकी पत्नी कांति देवी भी आ गई और वह भी मारपीट करने लगी। अचानक अमरजीत नें चाकू से मेरे ऊपर हमला कर दिया,जिससे गले पर चोटें आई हैं। दुबौलिया पुलिस नें अमरजीत और उसकी पत्नी कांति देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!