मार्ग दुर्घटना में घायल ढोलक वादक कलाकार की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कुदरहा,बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत गोनार ग्राम निवासी एक कलाकार गुरुवार की शाम करीब सात बजे बाइक द्वारा बस्ती जा रहे थे। वह अभी वह सोनूपार और कृष्णा भगौती के बीच में पहुंचे थे कि एक अन्य बाइक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर पहुंचते ही उन्हें चिकित्सकों नें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोनार ग्राम निवासी रामप्रीत गौतम 65 पुत्र पतिराज जो की गायन और ढोलक वादन का काम करने के साथ-साथ बस्ती कचहरी के पास स्थित एक मार्ट के सामने फास्ट फूड की दुकान लगाते थे। गुरुवार की शाम बाइक द्वारा वह बस्ती स्थित अपने किराए के कमरे पर जा रहे थे कि दुर्घटना के शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। मृतक रामप्रीत के पास कुल 8 बच्चे हैं, जिसमें से सात बेटियां तथा एक पुत्र है। रामप्रीत द्वारा पांच पुत्रियों शशिकला, प्रेमलता, ज्ञानमती, रंजन तथा अंजली का विवाह कर दिया है और सोनी, रिशू तथा एकमात्र पुत्र कृष्णा का अभी अविवाहित हैं। गायक कलाकार की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!