जेल में सजा काट रहे पूर्व मंत्री पर हुआ हमला,सिर में लगे दस टांके

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में मंगलवार को जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त हमला लखनऊ जेल में किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री प्रसाद प्रजापति पर कैंची से कई बार वार किए जाने की सूचना है। उक्त हमले में उनके शरीर पर कई जख्म हो गए हैं। हमले में बुरी तरीके से घायल हुए पूर्व मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनके सिर में 10 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।

उल्लेखनीय है कि सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति लंबे समय से लखनऊ की जेल निरुद्ध है। गायत्री प्रसाद प्रजापति गैंगरेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री पर हुए हमले की जानकारी फैलते ही हड़कंप मच गया है।

डीजी जेल पीसी मीणा के अनुसार गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला नहीं हुआ है। गायत्री जेल के अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे उनकी एक चपरासी से कहासुनी हो गई थी। चपरासी भी कैदी था। डीजी जेल नें बताया कि कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई थी, जिसमें गायत्री प्रसाद प्रजापति को हल्की चोटें आई हैं। हमले जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल उक्त मामले से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार गायत्री प्रसाद प्रजापति नें चपरासी को गाली दिया था, जिससे बात बढ़ गई।

error: Content is protected !!