बस्ती
जनपद के विकास खंड परशुरामपुर अंतर्गत गौरा पाण्डेय निवासी श्रीराम पाण्डेय के प्रपौत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण चंद्र पाण्डेय के पुत्र अंबुज पाण्डेय नें सीएमएस लखनऊ से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 2024 में आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त कर आईईएस की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।
गेट की परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण करने के उपरांत इनका चयन भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अव संरचना विकास लिमिटेड अस्सिटेंट इंजीनियर ( डिप्टी मैनेजर) पद पर हुआ। अंबुज पाण्डेय नें क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सुभाष चंद्र पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ममता पाण्डेय, दिनेश चंद्र शुक्ल, बृजेश शुक्ल, मिंटू, सुनील त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, प्रधान श्रवण कुमार त्रिपाठी, विनय शंकर मिश्र सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग उनके घर पहुंच कर खुशी का इजहार करते हुए बधाई दिया है। अंबुज तिवारी नें उक्त चयन के पीछे कठिन परिश्रम, गुरुजनों एवं माता-पिता तथा बुजुर्ग बाबा के आशीर्वाद को अहम माना है।


