अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि मंदिर परिसर में शनिवार को एक कश्मीरी अधेड़ द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश किया गया। जब कुछ लोगों नें उसे उक्त हरकत करते हुए देखा तो हैरान रह गए। लोगों नें उसे रोकने की कोशिश किया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षा बलों नें उसे हिरासत में ले लिया। उक्त व्यक्ति समुदाय विशेष का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर उक्त व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया जा रहा था कि तभी कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। श्रद्धालुओं द्वारा शोर मचाए जाने पर मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों नें उसे हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यक्ति से खुफिया एजेंसी, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में जिला प्रशासन कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहा है। वहीं, रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नें भी मौन साधा हुआ है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हो गई है। वह श्रीनगर के सोफिया का रहने वाला अहमद शेख बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 55 साल है। अभी भी पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। उक्त घटना के बाद अयोध्या शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले कुछ लोगों को भी पुलिस नें हिरासत में लिया है।


