विद्युत स्पर्शाघात से दो बच्चियों की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस नें शवों को लिया कब्जे में

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत पचपेड़िया मोहल्ले में रविवार की दोपहर बाद दो बच्चियां एक मकान के पीछे मृत अवस्था में पाई गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों तथा पीआरवी 112 एवं स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी नें दोनों बच्चियों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांशीराम आवास निवासी काजल पुत्री मौलवी एवं करिश्मा पुत्री अर्जुन दोनों की उम्र करीब 12 वर्ष कालोनी के कुछ और बच्चों के साथ पचपेड़िया मोहल्ले में स्थित एक मकान के पीछे कूड़ा बीनने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान वहां पर लगे हुए कटे बिजली के तार की चपेट में आने की वजह से दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उक्त मामले की छानबीन कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त मामले में बिजली विभाग की भी लापरवाही सामने आई है। दोनों बच्चियों की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान बच्चियों के साथ कूड़ा बीनने वाले अन्य मासूम बच्चे भी बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में देखे गए।

error: Content is protected !!