पत्नी के पांच महीने से मायके में रहने के कारण, युवक का मोबाइल फोन पर हुआ विवाद, विषाक्त पदार्थ खाकर किया आत्महत्या 

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

पारिवारिक कलह से आजिज आकर एक युवक के विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की घटना प्रकाश में आया है। पुलिस नें शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। मृत युवक के मोबाइल से एक वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। जिसमें उसने पत्नी के कारण आत्महत्या करना स्वीकार किया है। युवक की मौत के बाद परिवार के लोग बदहवास हैं एवं गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के तिन्छवा
ग्राम निवासी रोहित कुमार चौधरी 30 पुत्र हरीश चौधरी का विवाह पांच वर्ष पूर्व सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली ग्राम पंचायत में हुई थी। रोहित की पत्नी विगत पांच महीने से अपने मायके में रह रही है। रविवार की सुबह रोहित और उनकी पत्नी रीता से मोबाइल पर कुछ बातचीत हुई। इसके बाद अचानक रोहित ने खुद को घर के भीतर कमरे में बंद कर विषाक्त पदार्थ खा लिया गया। परिजन अनहोनी की आशंका पर तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए और बेसुध पड़े हुए रोहित को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक रोहित की पत्नी पांच माह से मायके में रह रही है। पत्नी की विदाई कराने के लिए लगातार रोहित प्रयास कर रहा था। लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव भी चल रहा था। रोहित दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके कोई बच्चे नहीं हैं।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार एवं चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा करवाया और रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह नें बताया है कि शव का पंचनामा करवाया गया है। मृतक का मोबाइल पुलिस के कब्जे में है, साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!