अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान मदरसा अरबिया अहले सुन्नत अशरफुल उलूम अशरफ नगर डिवहारी में 11 फरवरी, दिन बुधवार को सालाना जलसे का आयोजन किया गया है।

उक्त जलसे के संबंध में मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद समीम मिस्बाही नें बताया कि जलसे में बतौर मुख्य अतिथि मौलाना शाकिर अली नूरी मुंबई शिरकत करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सज्जादानशीन खानकाहे निजामियां अगया के मौलाना हबीबुर्रहमान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जलसे का आगाज रात आठ बजे तिलावते कलाम पाक से शुरू होगा।
इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा मदरसे से कुरान शरीफ मुक्कमल करने वाले 17 छात्रों का दस्तारबंदी किया जाएगा। जलसे में प्रमुख रूप से शायर के रूप में गुलाम गौस रजवी एवं मोहम्मद ओवैस खलीलाबादी अपनी शेरो शायरी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से गुजारिश किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मदरसे में पहुंचकर जलसे को सफल बनाएं।


