अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के नगर थाना अंतर्गत अकारी बाजार चौराहे पर सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज ओपेक चिकित्सालय कैली में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना अंतर्गत बिरऊपुर ग्राम निवासी दुर्गा प्रसाद यादव 25 पुत्र रामदास यादव एवं लालगंज थाना अंतर्गत चंदरपुर ग्राम निवासी विजय यादव 20 पुत्र राम आशीष यादव स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। यह लोग अभी अकारी बाजार में पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नें मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
दुर्घटना की सूचना चौराहे के लोगों नें घायलों के परिजनों को दिया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों द्वारा दोनों युवकों को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया, जहां पर एक घायल दुर्गा प्रसाद यादव को चिकित्सकों नें मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल विजय यादव का इलाज कैली अस्पताल में चल रहा है।
दुर्घटना करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दुर्गा प्रसाद यादव का ननिहाल चंदरपुर ग्राम में है और वह अपने ननिहाल चंदरपुर आया हुआ था। फिलहाल युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


