एनएसएस के स्वयंसेवकों नें किया गंगा किनारे घाट की साफ-सफाई

आशुतोष त्रिपाठी, संवाददाता गाजीपुर

जनपद के श्री सहदेव संस्कृत महाविद्यालय महाराजगंज के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिन स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के किनारे घाट पर स्थित कूड़े-कचरे की साफ-सफाई किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा प्लास्टिक व अपशिष्ट पदार्थों को नदी में प्रवाहित न करने को लेकर स्वच्छ जागरूकता रैली को निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। उक्त अभियान के तहत छात्रों द्वारा झाड़ू लगाकर घाटों की विशेष साफ-सफाई किया गया।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक प्रकाश सिंह नें बताया कि उक्त शिविर के आयोजन से छात्रों में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत होती है। इसी के साथ-साथ वह स्वावलंबी होते हैं। शिविर में स्वयंसेवकों के मन में राष्ट्रीय संकट के समय सेवा करने की भावना को प्रस्फुटित किया जाता है।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी दीपक सिंह, रविशंकर भार्गव, डॉ. दिनेश्वर मिश्र, गुलाब शंकर दुबे, डॉ. मनीष कुमार पुरोहित, अविनाश चतुर्वेदी, अवनींद्र कुमार सिंह, ममता सिंह,आलोक जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!