अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
माना जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। लेकिन पत्नी से आजिज आकर एक पति द्वारा देवी माता के मंदिर में मनौती मांगा गया कि “हे मां अगर मेरा पत्नी से तलाक हो जाता है, तो मैं अपने घर से दंडवत यात्रा करते हुए, आपके दरबार में मत्था टेककर दर्शन करूंगा।” आखिरकार उक्त युवक की मनौती पूरी हो गई और पत्नी से छुटकारा मिलते ही युवक द्वारा 9 किलोमीटर तक दंडवत यात्रा कर माता के दरबार में माथा टेका गया।

उक्त अनोखा मामला बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया टोला मईनिहवां गांव से प्रकाश में आया है। जहां के निवासी जोगेश द्वारा भानपुर स्थित मां बैड़वा समय माता मंदिर तक कठिन दंडवत यात्रा कर मां के दरबार में मत्था टेका गया।
बाकौल जोगेश उसका विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। उसने पत्नी की हरकतों से आजिज आकर तलाक के लिए अर्जी दिया था, और देवी मां से मनौती मांगा था कि, अगर उसे तलाक मिल जाता है, तो वह उनके दरबार तक दंडवत यात्रा करेगा। आखिरकार उसकी मनौती पूर्ण हो गई, तो उसने 12 घंटे तक निर्जला व्रत रखते हुए उक्त कठिन यात्रा पूरी किया। दंडवत यात्रा के दौरान उसके परिवार के सदस्य उसके साथ मौजूद थे।
उक्त दंडवत यात्रा के लिए जोगेश द्वारा प्रशासन से अनुमति लिया गया था। इस दौरान पुलिस फोर्स उसके साथ यात्रा में मौजूद रही और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वह मंदिर पहुंचकर विधिविधान से माता का पूजन-अर्चन किया और मां का आभार जताया। उक्त वीडियो जनपद में वायरल होते ही लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


