जनपद हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार एकतरफा प्यार में मुंहबोले भाई नें 17 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिया और मुंह दबाकर सुनसान स्थान पर ले गया उसके बाद पेड़ से बांधकर शादी का दबाव बनाने लगा। किशोरी द्वारा इन्कार करने पर उसकी लात-घूंसों से बुरी तरह से पिटाई किया। किशोरी- भैया-भैया कहती रही, पर आरोपी को तरस नहीं आया।

इसके बाद भी किशोरी तैयार नहीं हुई तो आरोपी नें दांतों से उसके दोनों स्तन (निप्पल) काटकर अलग कर दिया। लहूलुहान किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी डर के मारे उसे पेड़ से बंधा छोड़ भाग निकला।
होश में आने पर किशोरी जैसे-तैसे खुद को छुड़ाकर घर पहुंची। परिजन रात भर एक पुलिस चौकी से दूसरी पुलिस चौकी भटकते रहे, पर पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी। बाद में पुलिस नें अपने हिसाब से लिखित शिकायत बनाकर अनपढ़ पीड़िता और उसकी मां के अंगूठे लगवा लिए और सिर्फ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पीड़िता की मां का आरोप है- पुलिस नें हमारे अनपढ़ होने का फायदा उठाकर अपने हिसाब से हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेरी बेटी का जीवन बर्बाद हो गया, लेकिन पिछले 5 दिन से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी फरार है। घटना 11 मई की रात की बताई जा रही है। आरोपी का नाम अतुल बताया जा रहा है।


