अनियंत्रित पिकअप नें युवक को मारा जोरदार टक्कर, हुई मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत बस्ती-महुली मार्ग पर सोमवार की देर रात करीब नौ बजे अनियंत्रित अज्ञात पिकअप नें पैदल जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा उपाध्याय ग्राम निवासी सालिकराम 35 पुत्र बोधई महादेवा बाजार की तरफ से अपने घर जा रहा था। अभी वह गौरा उपाध्याय गांव के निकट पहुंचा था कि अनियंत्रित अज्ञात पिकअप नें उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष लालगंज विनय कुमार पाठक एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। मृत युवक का बड़ा भाई दयाराम बस्ती कचहरी में मुंशी का काम करता है।

error: Content is protected !!