अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
ए.एस.एच.एस.एण्ड जी.आर.एस. इण्टर कालेज गांधी नगर बस्ती के सभागार में डॉ.राम नरेश सिंह “मंजुल” की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बस्ती इकाई की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें डॉ.दिनेश चन्द्र वर्मा प्रदेशीय उपाध्यक्ष, उमाशंकर यादव मण्डलीय अध्यक्ष, राम कोमल सिंह मण्लीय मंत्री, डॉ. के.पी.मिश्रा संरक्षक, शिव पूजन मिश्रा जिला अध्यक्ष, हरीराम बंसल जिला मंत्री, अजीत प्रताप सिंह जिला कोषाध्यक्ष एवं मनोज कुमार भास्कर जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक में तदर्थ/ कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य पद का वेतन शासन द्वारा भुगतान एवं माध्यमिक विद्यालयों में विगत 20 वर्षों से निर्धारित शुल्क के वृद्धि करने पर विचार किया गया तथा शासन से प्रत्येक मद में शुल्क वृद्धि करने की मांग किया गया।


